November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बलरामपुर । तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2026 के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर अभिषेक गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर श्री कटारा ने पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, वनमण्डलाधिकारी को बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है।
        इसी प्रकार संबंधित एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, विभागीय स्टॉलों का आबंटन, बैठक व्यवस्था, मेला स्थल समतलीकरण, सुधार कार्य, ले-आउट, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, टेंट-पंडाल, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था एवं शासकीय स्टॉल का निर्माण, दुकानों हेतु स्थल चिन्हांकन, आबंटन, पार्किंग व्यवस्था, तातापानी मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत की व्यवस्था, मंदिर परिसर की साज-सज्जा, स्वच्छता, नेटवर्किंग व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, तातापानी महोत्सव के प्रचार-प्रसार जैसे अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!