June 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारसंभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्तमंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजनजमीन बंटवारे से नाराज भाई व नाती ने किया प्राण घातक हमला,दो आरोपी गिरफ्तारनशीले पदार्थ के परिवहन के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganv

समस्या के समाधान का भरोसा बना सीएम हेल्पलाइन 1076,जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे राम सौरथ को मिली राहत

बलरामपुर। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 लोगों के लिए भरोसे का माध्यम बन रही है। बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के ग्राम खजुरी निवासी राम सौरथ इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या के समाधान में राहत मिली।

विकासखंड बलरामपुर के ग्राम खजुरी निवासी राम सौरथ ने अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया है कि उनके बच्चे का जन्म 11 जून 2025 को हुआ था तथा जन्म के उपरांत आवश्यक दस्तावेज संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में जमा किए गए थे। इसके बावजूद कई माह बीत जाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया था, जिससे उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। शासन एवं जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल तथा अधिकारियों की सक्रियता के परिणामस्वरूप मामले का परीक्षण कर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा शिकायत का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

राम सौरथ ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या पर शीघ्र ध्यान दिया गया। उन्होंने शासन, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर मंच मिला है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 शासन की जनोन्मुखी सोच का परिणाम है, जो नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है और शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत कैसे दर्ज करें

शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके माध्यम से आमजन किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत 24*7 दर्ज करा सकते हैं। इसके संचालन हेतु चौबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कोई भी नागरिक शासकीय योजनाओं, सेवाओं अथवा अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर सकता है।

     शिकायत दर्ज करते समय आवेदक को अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होती है। शिकायत दर्ज होने के बाद एक पंजीयन क्रमांक प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से शिकायत की प्रगति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

     प्राप्त शिकायत संबंधित विभाग को भेजी जाती है, जहां उसका परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण की कार्रवाई की जाती है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सीएम हेल्पलाइन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनकर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!