September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उड़ते धूल के गुबार से शहर वासी परेशान,,,अब कर रहे चक्काजाम की तैयारी…

राजपुर। नगर वासियों ने खराब राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.-343 सड़क एवं विभागीय उदासीनता के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने हेतु बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

     नगरवासियों द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा है कि एनएच 343 अम्बिकापुर से रामानुजगंज सड़क की स्थिति काफी जर्जर है जिसके नव निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सड़क मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों के कटाई सहित अन्य जरूरी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने के बाद भी राजपुर शहर सहित अन्य जगहों पर सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। सड़क पर उड़ने वाली धूल के गुब्बारों से राहगीरों सहित शहर वासियों का रहना दूभर हो गया है। गड्डों एवं टूट-फूट के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ घटित हो रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही या उचित पहल नहीं की गई।

      इसलिए जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नागरिक इस विभागीय उदासीनता के विरोध में दिनांक 11/12/2025 दिन गुरूवार को स्थान-नवकी मोड़ राजपुर में समय दोपहर 12.00 बजे से धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम करने हेतु बाध्य हैं।

     ज्ञापन सौंपने के दौरान राजन त्रिपाठी, नीरज तिवारी, विकाश बंसल, नरेश अग्रवाल, सुरेश सोनी, राजेश बंसल, कौशल चौबे, पिंटू अग्रवाल, सोनू यादव, जितेंद्र सोनी, संजय यादव, सुरेश यादव, राहुल बंसल, विश्वनाथ यादव, पंकज ठाकुर, विनोद जायसवाल, प्रिंस, सोनू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!