September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क पर धूल व गड्ढों से परेशान नगरवासियों का आक्रोश,,,सुधार कार्य नहीं होने पर करेंगे चक्काजाम…

राजपुर। नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग में बने बड़े बड़े गड्ढे व धूल से परेशान नगरवासियों ने सड़क मरम्मत को लेकर राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।नगरवासियों ने सुधार कार्य नहीं होने पर चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर सड़को के कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।खराब सड़को के कारण रोजमर्रा के कामों में भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है वहीँ सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण लोगों के दुकानों के समान खराब होने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।इन्हीं सब समस्याओं को लेकर अब नगरवासी उग्र आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं।

      नगर के नागरिकों ने एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर शहर से होकर गुजरती है किंतु उक्त रोड में विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्‌ढे एवं धसाव हो जाने से आये दिन दुर्घटनाएँ हो रही है। बरसात होने के कारण उक्त गड्‌ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चे, व्यापारी तथा वाहन चालक सभी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस जर्जर सड़क के कारण आये दिन जनहानि एवं धन हानि हो रही है एवं क्षेत्र के व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही साथ पूरे शहर की सड़कों में होने वाली धूल से हो रही परेशानियों से आम जनता त्रस्त है एवं अन्य नयी-नयी एलर्जी, खांसी जैसी बिमारियों हो रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से नागरिकों ने मांग किया हैं कि दिनांक 05/10/2025 तक रोड रिपेयरिंग एवं सेटिंग कोट (डामरीकरण) का कार्य पूर्ण कर उपरोक्त समस्या का निवारण करें। अन्यथा दिनांक 05/10/2025 तक यदि उक्त स्थिति में सूधार नहीं किया जाता है तो दिनांक 06/10/2025 से एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन नगरवासियों द्वारा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन की होगी।

     ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रभात रंजन त्रिपाठी भीमराज बंसल मामन चंद गर्ग राजेश बंसल विशवास गुप्ता विकास बंसल रवि सोनी सीटू अग्रवाल संजीव गुप्ता विनोद जायसवाल व दर्जनों नागरिकगण उपस्थित थे। वहीं नगरिकों ने ज्ञापन की प्रति केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार,कलेक्टर बलरामपुर कार्यपालन,अभियंता राष्ट्रीय राज्य मार्ग,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी राजपुर को प्रेषित किया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!