
राजपुर। पंचायत राजपुर में मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध कराये जाने के संबंध में नगरवासियों ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
नगरवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत राजपुर हेतु एक मुक्तांजली वाहन की नितांत आवश्यकता है। राजपुर शहर से शमसान घाट की दूरी लगभग 4 कि.मी. पड़ती है जो काफी दूर है।दूर होने के कारण एवं बारिश के मौसम में भी लोगो को शहर से शमसान घाट शव ले जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से राजपुर में एक मुक्तांजली वाहन की आवश्यकता है। मुक्तांजली वाहन की व्यवस्था होने से लोगो को काफी राहत मिलेंगी।
राजपुर नगरवासियों ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी से राजपुर शहर हेतु एक मुक्तांजली वाहन की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।


