July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

चैन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़,,,छः महिलाओं सहित आठ आरोपी हुए गिरफ्तार…

बलरामपुर। साप्ताहिक बाजार में चैन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।आरोपियों ने बोलेरो वाहन में अलग-अलग साप्ताहिक बाजरों में भीड़ का फायदा उठाकर चैन, मंगलसूत्र एवं अन्य गहनों की चोरी करते थे। आरोपी चोरों की धरपकड़ हेतु पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही थी।इस मामले में पुलिस ने 06 महिला, 02 पुरुष सहित कुल 07 आरोपीयों मो गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थिया शोभा देवी गुप्ता, निवासी रामानुजगंज द्वारा दिनांक 09.07.2023 को थाना रामानुजगंज पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि साप्ताहिक बाजार (गांधी मैदान), रामानुजगंज मे सब्जी खरीदते समय गले मे पहने हुये मंगलसूत्र को कोई अज्ञात चोर गले से चोरी कर लिया है।जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में मार्गदर्शन में टीम गठित कर जिले में अलग-अलग क्षेत्र में एवं जिला सरगुजा, जशपुर के सरहदी क्षेत्रों के हाट बाजार मे पतासाजी किया गया इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तातापानी मे 06 संदिग्ध महिलाएं बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2368 में ड्रायवर के साथ घूम रही हैं जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि श्रीमती बालकुमारी गिरी, निवासी जशपुर, ममता गिरी, अनीता गिरी, बाराती गिरी, जानकी गिरी, मिनी गिरी, सभी ग्राम रामनगर थाना कुसमी में रहती हैं तथा वे आसपास के सभी साप्ताहिक बाजार मे चोरी करती है।आरोपियों ने बताया कि वे लोग साप्ताहिक बाजार मे घूम-घूमकर चोरी करते हैं तथा चोरी किया हुआ माल चंदन ज्वेलर्स अम्बिकापुर मे ले जाकर बेचते हैं। टीम द्वारा अम्बिकापुर जाकर चंदन सोनी से पूछताछ करने पर चंदन सोनी द्वारा बताया गया कि विगत 06 माह से मेरे यहां ये लोग सोना लेकर आते हैं तथा बेचते हैं जिसे मै खरीदता हूँ। कार्यवाही दौरान चंदन सोनी से 01 मंगलसूत्र, 01 सोने का चैन तथा आरोपी बलराम गिरी से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2368 को बरामद कर जप्त किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 34 के तहत ।अमल पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस पुरे कार्यवाही मे निरीक्षक संतलाल आयाम, उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्र.आर. रवि मिश्रा, अतुल दुबे, नारायण तिवारी, विवेकमणि तिवारी, शीपक शर्मा आर समीर कुजूर, जगमोहन राम, अजेश पाल, म.आर. जगरानी, पुष्पा देवी, सायबर सेल से प्रभारी निरीक्षक रमाकांत साहू,आर. मंगल सिंह अमित निकुंज एवं राजकिशोर शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. श्रीमती बालकुमारी गिरी पति हरिकृष्ण गिरी, ग्राम उपर कोपा, थाना सन्ना, जशपुर।
02. श्रीमती ममता गिरी पति दिनेश गिरी, निवासी ग्राम रामनगर, थाना कुसमी,
03. श्रीमती अनीता गिरी पति बरन गिरी, निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी।
04. श्रीमती बाराती गिरी पति सुरेन्द्र राम, निवासी ग्राम रामनगर, थाना कुसमी
05. श्रीमती मिनी गिरी पति भोला गिरी, निवासी ग्राम रामनगर, थाना कुसमी।
06. श्रीमती जानकी गिरी पति बृजभानू गिरी, निवासी ग्राम रामनगर, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर।
07. श्री बलराम गिरी पिता नारायण गिरी, ग्राम झेराडीह थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा।
08. श्री चंदन सोनी पिता कन्हई सोनी, निवासी वार्ड क. 06, अम्बिकापुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!