July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

चार वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार,,,अंग्रेजी शराब में मिलावट कर बेचने का मामला…

बलरामपुर। चार वर्ष पुर्व अंग्रेजी शराब दुकान में पदस्थ सुपरवाइजर के साथ मिलकर शराब में मिलावट कर बिक्री करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी चार वर्षों से फरार चल रहा था और रायपुर स्थित ओआईसी क्लब में आबकारी से सम्बंधित लाइजनिंग का काम कर रहा था।

       घटना वर्ष 2021 की है होली के दौरान दिनांक 29.3.2021 को थाना बलरामपुर को सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाईजर अम्बिका गुप्ता के द्वारा शराब दुकान में पदस्थ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलों का ढक्कन निकालकर सस्ते रेंज की शराब का मिलावट कर तथा सस्ते रेंज के शराब में पानी मिलाकर मिलावट कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी के द्वारा शराब दुकान के तत्कालीन सुपरवाइजर अम्बिका गुप्ता के मरियम पारा बलरामपुर स्थित किराए के मकान में रेड कार्यवाही करते हुए अंबिका गुप्ता के कब्जे से विभिन्न अंग्रेजी शराब के मिलावट किए हुए बोतले, मिलावट करने के लिए आवश्यक अन्य सामाग्री, फर्जी होलोग्राम एवं अलग अलग ब्रांड के कई खाली बोतल जप्त किया गया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट,  409, 420, 120 B भादवि, 63 कापी राइट एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना में संलिप्त अंबिका गुप्ता पिता सतेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार यादव पिता देव रूप यादव, देव कुमार कनौजिया पिता अमरदास कनौजिया को दिनांक 29.3.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर जेल भेजकर विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया था।

       प्रकरण के अन्य आरोपी विष्णु कनौजिया पिता श्याम बिहारी कोनोजिया एवं संजय सिंह उर्फ सुजीत सिंह पिता बूढ़ानाथ उम्र 49 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सडढू रायपुर के विरुद्ध फरारी में अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। फरार आरोपी विष्णु कन्नौजिया को 06 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। प्रकरण की विवेचना एवं फरार आरोपी संजय सिंह उर्फ सुजीत सिंह की थाना बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश कर रही थी। उक्त फरार आरोपी की पतासाजी कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं याकुब मेमन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर के पर्यवेक्षण में पुनः नए सिरे से फरार आरोपी की पता तलाश शुरू किया गया। इसी दौरान तकनीकी सुत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त फरार आरोपी रायपुर स्थित ओ आई सी क्लब में काम करता है। तत्पश्चात उक्त फरार आरोपी को योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 30/03/2025 को रायपुर से पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ आवश्यक विवेचना कार्यवाही कर दिनांक 31/01/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेन्द्र साहू, सहायक उप निरीक्षक संजय राम, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक फ्रांसिस लकड़ा एवं सायबर सेल बलरामपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!