कंजक्टिवाइटिस को लेकर लगाया गया कैम्प,दी गई निःशुल्क दवाइयाँ,,,बीमारी के प्रति लोगों को किया गया जागरूक…

राजपुर। क्षेत्र में बढ़ रहे आई फ़्लू की बीमारी को देखते हुए शहर के होमीओपैथिक चिकित्सक डॉ ए एन द्विवेदी द्वारा राजपुर नवकी मोड़ स्थित सर्वेश्वरी मेडिकल हॉल व ग्राम पंचायत झींगो के उर्सु लाइन विधालय के हॉस्पिटल कैम्पस में कैम्प लगाकर आई फ़्लू से संक्रमित बच्चों व बड़े मरीजों की जाँच कर निशुल्क होम्योपैथिक की दवा वितरण किया गया।

डॉ द्विवेदी ने बताया कंजक्टिवाइटिस गुलाबी आंखे या आई फ्लू आज कल व्यापक रूप से फ़ैल रहा है जो लोग पीड़ित है या जो नही है वो होम्योपैथिक उपचार लेकर कंजेटिवाइटिस से मुक्त हो सकते है।इसके मुख्य लक्षण आंखों का आना, आंखों में सफेद कीचड़ आना,आंखों से पानी बहना, आंखों में सूजन के साथ खुजली और दर्द होना है। आंखों के संक्रमण से बचाव के लिए हमे संक्रमित व्यक्ति के आई कॉन्टैक्ट से बचने की जरूरत है। संक्रमित व्यक्ति को काला चश्मे का उपयोग करना चाहिए उसे मोबाइल लैपटॉप का उपयोग नहीं करना चाहिए।कैम्प में उपस्थित जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने बताया की इस तरह के आयोजनों की जरूरत सभी विद्यालयों में होना चाहिए जिससे बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके। कैम्प में उपस्थित बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी वस्तु को छूने के बाद साबुन से हाथ धोने,आँखों को साफ पानी से धोने,किसी अन्य व्यक्तियों के द्वारा इस्तेमाल किये हुए रुमाल बचने की सुझाव दिए जिससे संक्रमण से बचा जा सके। कैम्प में सिस्टर कमला कुजूर सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।



