सोते समय कान में साँप काटने से हुई व्यक्ति की मौत,,,परिजनों ने साँप को भी मार डाला…

राजपुर। बीती रात घर पर सो रहे एक व्यक्ति को सांप काटने से मृत्यु हो गई।साँप काटने की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया जहां चिकित्सा के अभाव में मरीज को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

मामला राजपुर के ग्राम परसागुड़ी की है।मंगलवार की रात परसागुड़ी निवासी सुखन राम पिता मोहना उम्र 50 वर्ष अपने घर मे खाट पर सो रहा था।रात के करीब 1 बजे उसे कुछ काटने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने इस बात को घरवालों को बताया।घर वालों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वहाँ करैत साँप मिला जिसके बाद घरवालों ने तत्काल मरीज को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया परंतु राजपुर में सांप काटने की दवा नही होने पर मरीज को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।परिजनो ने उसे तत्काल अम्बिकापुर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सांप उसके खाट में चढ़कर मच्छरदानी के अंदर घुस कर कान पर डस लिया था।मृतक सुखन राम राजपुर गेउर हरीतिमा में मजदूरी का कार्य करता था।बाद में परिजनों ने करैत साँप को भी मार डाला।



