September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन दिखा बॉलीवुड व स्थानीय कलाकारों का जलवा,,,ठंड के बावजूद लोग देर रात तक लोगों ने उठाया लुत्फ…

बलरामपुर। जिले के तातापानी में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों तथा सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। बॉलीवुड के मशहूर गायक आदित्य नारायण ने शना अरोड़ा के साथ मिलकर कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी।

       तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के स्कूली तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड के मशहूर गायक श्री आदित्य नारायण ने भी शना अरोड़ा के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दी। तातापानी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दोनों की आवाज का ऐसा जादू चला कि कड़कड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड गायक आदित्य नारायण रहे। मंच पर आते ही उन्होंने ने सलाम ठोको गीत गाकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। उन्होंने ‘‘पहला नशा, पहला खुमार, कभी ना कभी, जैसे कई गानों की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीतों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और गानों सुनकर लोग आनंद से विभोर हो गए।

       साथ ही नावेद ग्रुप ने मंच पर अपना रंग बिखेरा व शिव उपासना नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत श्राफ, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, एसपी वैभव बेंकर, डीएफओ आलोक वाजपेयी ने आदित्य नारायण का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। साथ ही बाहर से आये कलाकारों को भी शानदार प्रस्तुति पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आदिवासी परिधान और आभूषणों में छात्र-छात्राओं ने किया फैशन रैंप वॉक :-

    तातापानी महोत्सव के दूसरे दिवस आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा ट्राईबल फैशन वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी आभूषणों एवं परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया। विलुप्त होते जा रहे आदिवासी संस्कृति को फिर से सहेजने तथा दर्शकों को जनजातीय समुदाय और उनके जीवन शैली को प्रदर्शित करने व समझने के लिए जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल शानदार रही। इस ट्राईबल फैशन वॉक के द्वारा दर्शकों को आदिवासी संस्कृति तथा उनके पहनावे को जानने का बेहतर मौका भी मिला।

स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति जिले के विभिन्न :-

विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!