September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुँची राजपुर,,,भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत,,,कार्यक्रम में लोगो की दिखी विशाल भीड़…

राजपुर। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम आज बलरामपुर जिले के राजपुर के कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल में जितने भी कुर्सियां लगाई गई थी वह खचाखच भरी ही हुई थी उसके बावजूद लोग जमीनों में बैठकर और यहाँ वहाँ खड़े होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में थोड़े देर से पहुँचे उप्र में उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल में जैसे ही आगमन हुआ कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

  यह समय चुनाव का है और सभी राजनैतिक दल पूरे छत्तीसगढ़ में अपने कार्यक्रम को रूपरेखा देने में लगें है।भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ में अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत जगदलपुर से माँ दन्तेश्वरी मंदिर से की।पूरे छत्तीसगढ़ में किये जा रहे परिवर्तन यात्रा दूसरे चरण के दौर में राजपुर में पहुँची। परिवर्तन यात्रा में पहुँचे उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ से आती है और मै श्रीराम की धरती से आया हूँ। उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब देखकर कह सकता हूँ कि अब छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है और कांग्रेस की विदाई होने वाली है।उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अभी तक आपने चारा घोटाला तो सुने थे लेकिन गोबर घोटाला कोई नही सुना था अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला सुनने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के घर बनाने के लिए पैसा भेजे और भूपेश सरकार वह पैसा वापस कर दे ये है भूपेश सरकार।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की एक ही लक्ष्य है कि भ्रष्टाचार की दलदल में छत्तीसगढ़ को इतना डुबो दो, भ्रष्टाचार इतना फैला दो की गरीब की खुशहाली छीन लो और गरीब को इतना मजबूर कर दो की वह कांग्रेस के साथ रहे।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाइये फिर देखिए आपके क्षेत्र में विकास की गंगा कैसे बहती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है जिसमे तमाम ऐसे काम है जो आप मे से हर कोई इसे कर सकता है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के लोगो के हर छोटे बड़े कामो के लिए तीन लाख रुपए देगी जिसमे वे अपना कारोबार शुरु कर सकता है।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से परिवर्तन का आगाज हो जा रहा है।उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाली सरकार यहाँ चल रही है जिसने सबको ठग दिया।जन घोषणा पत्र में इन्होंने 36 वादे किए थे 36 वादों में से ये पाँच से भी ज्यादा नही बढ़ पाए।उन्होंने कहा कि भूपेश एक राजा को मंत्री बना दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले जब टी एस सिंहदेव व भूपेश जी एक साथ घूमते थे तो कहते थे कि यह जय और वीरू की जोड़ी है।जब इनमें खटास पैदा हुआ तो हमने इनसे पूछा कि इसमें गब्बर कौन है सांभा कौन है कोई नही बता पाया।उन्होंने कहा कि यह सरकार घोटालों से लिप्त हैं जिसके सामने लाने के लिए हमने यह परिवर्तन यात्रा निकाली है।

  कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल रामलखन पैकरा रामकिशुन सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में भाजपा ने यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिन्ह भी भेंट की।

 इस दौरान नारायण चंदेल, मोतीलाल साहू, अनुराग सिंह देव,रामविचार नेताम विष्णुदेव साय, अखिलेश सोनी,ओम प्रकाश जायसवाल,श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा,अंबिकेश केसरी, सिद्धनाथ पैकरा, राम लखन पैकरा,प्रवीण अग्रवाल,शिव शंकर मरावी, धर्मपाल जायसवाल,मुन्नालाल चौधरी,अनिल तिवारी, शिवनाथ जायसवाल,आनंद जायसवाल,राजेश अग्रवाल,उदय यादव,सतीश सिंह,संतोष पांडेय,विनय भगत,शुभम सोनी,कमला प्रसाद सिंह,मुकेश गुप्ता, दीपक मित्तल,अनिल दुबे, दिनेश पैकरा,संजय जयसवाल,प्यारेलाल जायसवाल,दिलीप गुप्ता,नीरज मिश्रा,नीरज कश्यप,पूजा कश्यप,आशीष सोनी, पंकज गुप्ता,सुनील गुप्ता,प्रशांत सिंह,राजेश यादव, प्रभु राम भगत,सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण एवं हजारो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

युवा मोर्चा ने मोटरसाइकिल रैली कर की स्वागत :- बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित परिवर्तन यात्रा को युवा मोर्चा ने सैकड़ो की संख्या में भव्य मोटरसाइकिल रैली कर अगुवाई की।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बरियों से राजपुर कृषि मंडी प्रांगण तक सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!