November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम,,,सांसद एवं विधायक ने लक्ष्य पूरा करने के दिये निर्देश…

राजपुर। पुरे देश मे भाजपा की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इस तारतम्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा राजपुर चौधरी गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा का स्वागत किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर की।


         कार्यक्रम के शुरुआत में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने अपने स्वागत भाषण देते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में बताया।कार्यक्रम में उपस्थित सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य बने। सक्रिय सदस्य बनने के लिए आपको कम से कम पचास लोगो को सदस्य बनाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि सांसद को बीस हजार और विधायक को दस हजार सदस्य बनाना है ऐसे में आप लोगो के सहयोग से ही ये संभव हो पायेगा।उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे 45 दिनों में पुरा करना है। उन्होंने कहा कि तीन सितंबर से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता लेकर प्रारंभ की है।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में यदि हम सब मिलकर आंकड़ा को पूरा नही करते हैं तो दिक्कत होगी।उन्होंने कहा कि आप सब लोगो के सहयोग व मदद से जब मैं संसद में शपथ लेने गया था तो शपथ ग्रहण पश्चात विपक्ष के नेता जय फिलिस्तीन के नारा लगा रहे थे।आने वाले समय मे राजनीति सही दिशा में जाए यह देखते हुए हमारे वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया है।सदस्यता अभियान में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है आने वाला समय मे हमारी सनातन संस्कृति सुरक्षित रहे हमारे सनातन धर्म सुरक्षित रहे इसके लिए सभी लोगो की भागीदारी आवश्यक है।


          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि भाजपा के जो सदस्य बने थे वो एक सितंबर को समाप्त हो गया है और अब नए शिरे से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो तारीख को सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान का शुभारंभ किया है जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदस्यता ली।इसी तरह जिले व मंडलो सहित बुथ स्तर पर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे संगठन सहित नगरीय व पंचायतों का चुनाव होना है इसके लिए हर किसी को 50 सदस्य बनाना है जब तक आप लोग 50 सदस्य नही बनाएंगे तब तक सक्रिय सदस्य नही बनेंगे और जब आप सक्रिय सदस्य बनेंगे तभी आने वाले चुनाव में आपको पदाधिकारी बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम सभी को सदस्य बनने के लक्ष्य मिला है जिसको आप सभी के सहयोग से पुरा करना है आप खुद भी सदस्य बने और दूसरों को भी सदस्य बनाएं।उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है इसके लिए हम सभी को सदस्य बनना और बनाना पड़ेगा।


      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सभी जिलों में भाजपा की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जब से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है उसमें अभी तक पूरे देश मे दो करोड़ सदस्य बने हैं।उन्होंने कहा कि रामानुजगंज विधानसभा में 8197 एवं सामरी विधानसभा में 2703 लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है।उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति न छुटे ये सभी को ध्यान रखना है सभी को भाजपा का सदस्य बनाना है।
     कार्यक्रम को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आकाश गुप्ता बलरामपुर जिले के सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं भाजपा महामंत्री संजय सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने किया व मंच संचालन किसान मोर्चा महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के महामंत्री विकास मण्डल ने किया।
      कार्यक्रम में पुर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा महामंत्री दीनानाथ यादव गौरी शंकर अग्रवाल राकेश भारती मुरारी सोनी अमरनाथ गुप्ता अभय मोहन भट्ट प्यारेलाल जायसवाल धरमपाल जायसवाल मुरारी यादव सहित सभी मंडलों के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


सांसद व विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मान :–
    सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुँचे सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने सर्वप्रथम वहाँ उपस्थित लोगों के बीच पहुँचकर कार्यकर्ताओं को फुल माला पहनाकर स्वागत किया।सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने कार्यक्रम में पहुँचे प्रत्येक व्यक्ति से संवाद कर उनसे मिलकर उनको फुल माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!