September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने समिति प्रबंधकों के खिलाफ खोला मोर्चा,,,धान के तौलाई भराई का पैसा किसानों को दिलाए जाने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार…

राजपुर। किसानों के धान खरीदी के समय में तौलाई, भराई, सुतली, पलटी कराने की राशि दिलाए जाने को लेकर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने समिति प्रबंधकों पर किसानों का तौलाई भराई का पैसा सीधे किसानों के खाते में दिए जाने की माँग की है।

        प्रतिवर्ष समितियों के माध्यम से लाखों क्विंटल धान किसानों की खरीदी की जाती है। धान खरीदी केंद्र में जब किसान अपने धान बेचने पहुँचते है तो उन्हें धान की तौलाई से लेकर धान पलटी भराई यहाँ तक कि सुतली का पैसा भी किसानों को देना पड़ता है। समिति प्रबंधकों द्वारा इन सभी कार्यों का पैसा बाद में किसानों को देने की बात कही जाती है।परंतु प्रबंधकों से ये राशि किसानों को कभी नही मिल पाती। इन सभी मुद्दों को लेकर बलरामपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

    भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि बलरामपुर जिले अर्तगत सभी समितियों में धान खरीदी के समय किसानों से तौलाई भराई का पैसा लिया गया है जो कि लाखों रुपये होता है। समिती प्रबंधको के द्वारा इन राशि को किसानों के खाते में बाद में दिए जाने का भरोसा दिलाया जाता है परंतु प्रबंधकों द्वारा कभी किसानों के खाते में पैसा नहीं डाला जाता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के समय समिती में तौलाई, भराई की जो राशि किसानो द्वारा दिया गया है उक्त राशि अब तक किसानों को उपलब्ध नहीं हो पाया है।उन्होंने बलरामपुर जिले के सभी समिती में किसानों को सीधे उनके खाते में पैसे दिलाने की माँग की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!