राजपुर नगर अध्यक्ष के पद पर फिर भाजपा हुई काबिज,,,चुनाव में जीत के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिले…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर में बुधवार को भारी गहमा गहमी के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। नगर अध्यक्ष के लिए दो लोगो ने अपनी दावेदारी की थी जहाँ भाजपा समर्थित धरम सिंह ने अन्ततः चुनाव में जीत हासिल की है। जैसे ही चुनाव के नतीजे आये भाजपा सर्मथकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विगत कुछ माह से नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भारी गहमा गहमी चल रही थी। नगर पंचायत राजपुर में भाजपा ने बहुमत के साथ अपना अध्यक्ष बनाया था लेकिन मई माह में कांग्रेस के 6 पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दर्ज कराया गया था। जिसके बाद हुए वोटिंग में भाजपा समर्थित अध्यक्ष सहदेव लकड़ा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। वोटिंग के बाद नतीजा कांग्रेस के पक्ष मे चला गया जिससे भाजपा के अध्यक्ष सहदेव लकड़ा अपना कुर्सी बचाने में नाकाम रहे जिसके बाद अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई थी।जिसके बाद 10 जुलाई को राज्य शासन के आदेश के बाद वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद शिव प्रसाद को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।आज राजपुर एसडीएम व पीठासीन अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर एवं नगर पंचायत अधिकारी आवश्यक कार्यवाही हेतु राजेश कुशवाहा की उपस्थिति में अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया।

भाजपा ने पुनः अध्यक्ष पद पर जमाया अपना कब्जा :- नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है जहाँ 8 पार्षद भाजपा के है कांग्रेस के 6 पार्षद एवं एक पार्षद निर्दलीय है। 2019 के चुनाव में भाजपा के बहुमत के बाद भाजपा समर्थित पार्षद सहदेव लकड़ा को नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया गया था।परंतु तीन वर्ष के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष गिरा दिया था।जिसके बाद करीब तीन माह तक कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे नगर पंचायत चलाया गया।बुधवार को हुए इस नगर अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने पुनः अध्यक्ष पद पर अपना जीत हासिल की है।आज हुए चुनाव में अध्यक्ष पद भाजपा से धरम सिंह व कांग्रेस से शिवप्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया था चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार धरम सिंह को 10 मत एवं कांग्रेस में उम्मीदवार शिवप्रसाद को 05 मत मिले।यहाँ कांग्रेस के दो पार्षदों ने अपना मत भाजपा में दी।

जीत के बाद भाजपा के चेहरे खिले :- नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।जीत के बाद जमकर आतिशबाजी करते हुए लोगो मे मिठाइयाँ बांटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव अनिल दुबे शशिकला भगत कमला सिंह प्रदीप जायसवाल संतोष तिवारी राजेन्द्र सिंह तेज कुमार शांडिल्य रवि प्रताप मरावी पार्षद जयगोपाल अग्रवाल महेंद्र गुप्ता सहदेव लकड़ा बूँद कुंवर पैकरा पंकज जायसवाल विश्वास गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विकास सर्वोपरि :- नगर पंचायत अध्यक्ष के जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह ने कहा कि यह बुद्धिजीवियों की जीत है नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्षदों ने मुझ पर भरोसा जताते हुए सहयोग किया है और नगर के विकास के लिए यह बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का विकास सर्वोपरि रहेगा।



