May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्न,आम नागरिकों को शिकायत निवारण के लिए मिलेगा आसान ऑनलाइन माध्यमअवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई,बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर चार हाइवा जब्तपत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर युवक को उतारा मौत के घाटप्रधानमंत्री अपने बातों पर अमल नहीँ करते तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमदसरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीडीएस दुकानों में घटिया चने की सप्लाई,,,हितग्राहियों ने लेने से किया इनकार…

बलरामपुर। जिले में नागरिक आपूर्ति निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है,पीडीएस दुकान मे गुणवत्ताहिन् चने की सप्लाई दी गई है।


   नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल सहित चना व शक्कर की सप्लाई पीडीएस दुकानों में की जाती है जहाँ से लोगों तक राशन पहुँचती है।मगर जब नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा घटिया राशन पीडीएस दुकानों में दी जायेगी तो हितग्राहियों को कैसे गुणवत्तापूर्ण राशन मिल पायेगा।ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा घटिया किस्म की चने की सप्लाई की गई है। बलरामपुर जिले के राजपुर विकास खंड में कई पीडीएस दुकानो में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा घटिया किस्म की चने सप्लाई की गई है।विगत दिनों भी ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के लोधी गाँव के सरकारी राशन दुकान आया था,जहाँ पर हितग्राहियो को सड़ा हुआ चावल बाँट दिया गया था।


   सरकारी राशन की दुकानों मे चने की सप्लाई के साथ वेयर हॉउस में चावल व चने के रख रखाव की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति निगम की होती है।लेकिन यहाँ पर नागरिक आपूर्ति निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।जहाँ पीडीएस दुकान में खराब चने की सप्लाई दे दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नागरिक आपूर्ति निगम को वेयर हॉउस को मेंटेन और रख रखाव के लिए अच्छा खासा सरकारी फंड दिया जाता है वावजूद इसके अगर गरीबो को सड़ा हुआ चना दिया जायेगा तो कहीं न कहीं नागरिक आपूर्ति निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!