September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 7 दिसम्बर को,,जिले में बनाये गये 573 परीक्षा केन्द्र,,, परीक्षार्थी प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक हो सकते हैं परीक्षा में शामिल…

बलरामपुर। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक किया जाएगा। इसमें शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार उक्त समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा।
परीक्षा में शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03ः00 घण्टे का समय दिया जाएगा। 07 दिसम्बर 2025 राज्यव्यापी शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा हेतु जिले में कुल 573 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर में 87, कुसमी में 97, राजपुर में 87, रामचन्द्रपुर में 125, शंकरगढ़ में 81 एवं वाड्रफनगर में 96 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उल्लास पोर्टल में पंजीकृत जिले के 26744 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्रों के मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!