August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

397 बोरी अवैध धान जब्त,,,अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण पर प्रशासन की सतत निगरानी…

बलरामपुर। जिले में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर अंकुश लगाने प्रशासन लगातार सतर्क है। और कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध धान के परिवहन भंडारण पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।

मोटरसायकल पर लाया जा रहा अवैध धान जब्त

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने एक अनोखे तरीके से की जा रही अवैध धान पर कार्यवाही की है। टीम ने ग्राम सनावल के जंगल क्षेत्र से 10 मोटरसाइकिलों के सहारे लाए जा रहे 30 बोरी अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार श्री आई.सी. यादव ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कुछ लोग जिले में धान खपाने का नया तरीका अपनाते हुए मोटरसाइकिलों के माध्यम से धान ला रहे थे। ताकि जांच-निगरानी से बचा जा सके। जिसे कुछ दूर पीछा कर रोक कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उत्तरप्रदेश से धान लाना बताया गया। तत्पश्चात 30 बोरी अवैध धान के साथ मोटरसाइकिल जब्त कर थाना सनावल को सुपुर्द कर दिया गया है।

अपर कलेक्टर के नेतृत्व में 114 बोरी अवैध धान को जब्त

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है। आज अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय के निरीक्षण के दौरान 114 बोरी अवैध धान भण्डारण की सूचना मिली। गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने ग्राम चांदो में मौके पर श्री रामविलास के घर पर पहुंचे जहां अवैध रूप से बिक्री हेतु संग्रहित 114 बोरी धान पाया गया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण धान को जब्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम नवाडीह कला में दुर्गेश गुप्ता के द्वारा 13 बोरी धान क्रय किया जा रहा था उक्त धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्यवाही की गई है।

धान उपार्जन केंद्र भेण्डरी में 240 बोरी अवैध धान जब्त

विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र भेण्डरी में रामकुमार के द्वारा 240 बोरी धान बेचने हेतु लाया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त धान अवैध रूप से भंडारित कर धान उपार्जन केंद्र में लाया गया है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी के द्वारा कार्यवाही करते हुए जब्ती की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!