July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सूरजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,,,एसीबी टीम ने रँगे हाथों किया गिरफ्तार…

सूरजपुर। राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू पर आरोप है कि उसने जमीन के नामांतरण (नामांतरण प्रमाण पत्र) के एवज में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई।

         जानकारी के अनुसार शिकायत मिलते ही एसीबी ने मामले की प्रारंभिक जांच कर साक्ष्य जुटाए और फिर सूरजपुर तहसील कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही बाबू जुगेश्वर राजवाड़े ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई कार्य दिवस के दौरान हुई, जिससे तहसील कार्यालय और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।

    कार्रवाई की पुष्टि तो अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार एसीबी ने आरोपी बाबू से पूछताछ शुरू कर दी है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता तो नहीं है। कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।

        इस कार्रवाई के बाद आम जनता में आक्रोश भी देखने को मिला और साथ ही एसीबी की कार्रवाई की सराहना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय सहित राजस्व विभाग के अन्य कार्यालयों में काम के बदले रिश्वत मांगना आम बात हो गई है। वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाती थी।

      स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्रवाई एक मिसाल बन सकती है, बशर्ते इसे एक शुरुआत मानकर आगे भी लगातार सख्त कदम उठाए जाएं। लोगों ने मांग की है कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए, डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाए, और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बख्शा न जाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!