
बलरामपुर। यातायात बलरामपुर द्वारा फर्राटा मारने वाले वाहन चालको पर की कार्यवाही 4 अमानक साइलेंसर पर यातायात विभाग द्वारा लगाया गया 15000 का शमन शुल्क।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में जिला बलरामपुर में लगातार अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलने वाले चालकों पर, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इस तारतम्य में दिनांक 21 जुलाई को यातायात पुलिस बलरामपुर द्वारा तीन मॉडिफाई साइलेंसर लगे दो पहिया वाहन क्रमांक CG15 DX 1357 चालक पवन राज पिता शिव नारायण उम्र 19 वर्ष साकिन चांदो थाना चांदो CG 15 CF 1537 चालक करण दास पिता जग साईं उम्र 19 वर्ष साकिन पस्ता जिला बलरामपुर, CG15 EA 8016 चालक दिनेश यादव पिता बने यादव उम्र 22 वर्ष साकिन महकेपी थाना बलरामपुर पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 (A4) के तहत कार्रवाई करते हुए 5000- 5000 रुपए कुल 15000/ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है तथा मौके पर उक्त वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर निकलवा कर कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर लगवाया गया, साथ ही भविष्य के लिए चालकों को समझाइश दी गई।
जिला बलरामपुर पुलिस के द्वारा लगातार जिले में जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों से यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।



