July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,,,होली पर्व शाँति व सद्भावना के साथ मनाने की अपील…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

        रविवार को होली त्यौहार को लेकर तहसीलदार अश्विनी कुमार चंद्रा और थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने नगर सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया है। बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिको से सुझाव भी मांगा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया और कहा की कोई भी व्यक्ति अगर शांति भंग करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

      कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अश्वनी कुमार चंद्रा ने कहा कि होली त्यौहार में पहली बार इतनी अधिक संख्या में ग्रामीण जन इस बैठक में शामिल हुए हैं।अभी मुस्लिम समुदाय के लोगो का भी रोजा चल रहा है इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सब भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये तकि कोई हुडदंग न कर पाए इसका भी ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शांति भंग करेगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

       थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार सद्भावना के साथ मनाएँ।कहीं भी कोई हुडदंग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। त्यौहार के मद्देनजर पुलिस हर जगह गश्त पर रहेगी कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में वाहन न चलाये। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के बाद देर रात तक बाहर न घूमे।अभी चुनाव खत्म हुआ है ऐसे इस बात का बेहद ख्याल रखें कि कोई शराब के नशे में कोई भी व्यक्ति किसी से विवाद न करें।उन्होंने यह भी कहा कि होली के दिन शराब के नशे व दोपहिया वाहनों में तीन सवारी न करें।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की है।

      विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य शिवनाथ जायसवाल ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में दो पक्ष चुनाव लड़ते हैं और दोनों में काफी टकराव होता है।आने वाले त्यौहार में इस सभी बातों को भूल जाए और होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये ताकि क्षेत्र में शांति का वातावरण बना रहे। इस अवसर में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि सुनसान इलाको में ज्यादातर लोग शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिसे रोकना बहुत जरूरी है वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि सेमरा बकसपुर जानी वाली मुख्य मार्ग में पड़ने वाले जंगल में देर रात तक शराबखोरी की जाती है उसे भी रोकना जरूरी है।

      कार्यक्रम के दौरान प्रदीप जायसवाल, संतोष सिंह, सुरेश सोनी, विश्वास गुप्ता, उमेश झा,नरेश अग्रवाल शंकर अग्रवाल ऋषभ सिंह महमूद आलम बरकत अंसारी मुमताज आलम सरपंच रामदास शुभम सोनी शुभम अग्रवाल अर्पित अग्रवाल सहित आसपास के कई ग्रामीणजन कई ग्राम पंचायतों के पंचगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!