दुबारा पीएम कराने का आवेदन खारिज के बाद परिजन शव लेने तैयार,,,बलरामपुर एवँ सरगुजा पुलिस शव सुपुर्दगी कराने की तैयारी…

बलरामपुर/सरगुजा। पुलिस कस्टडी में युवक की संदेहास्पद मौत के मामले में आज 08 वें दिन परिजन लेंगे मृतक उमेश का शव। 07 दिनों तक 03 सूत्रीय मांगों को लेकर नहीं लिया था शव।
दुबारा पीएम कराने का आवेदन खारिज होने पर परिजनों ने बनाई सहमति। बलरामपुर और सरगुजा पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्दगी कराने की है तैयारी पूरी।

बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना पुलिस के कस्टडी में हुए युवक की मौत का मामला अब सुलझता नजर आ रहा है।पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम राजपुर के मर्च्युरी में रखे शव को लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो गई है। और अब यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि परिजनों ने शव लेने के लिए तैयार है। मृतक के शव को विगत सात दिनों तक CAF जवानों की उपस्थिति में फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के दुबारा पीएम कराने का आवेदन खारिज होने के बाद अंततः परिजन आठवें दिन शव लेने को तैयार हो गए हैं। बलरामपुर और सरगुजा पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्दगी कराने की तैयारी पूरी कर रही है।



