छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर
व्यवहार न्यायालय राजपुर में रिमांड हेतु अधिवक्ता शंकर अग्रवाल हुए नियुक्त…

राजपुर। रिमाण्ड अधिवक्ताओं के पैनल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर दिनांक 03.02.2023 के निर्देशानुसार अभिरक्षाधीन बंदियों की पैरवी के लिए विधिक सहायता स्कीम के तहत् वर्ष 2023 के लिए पैनल में राजपुर निवासी शंकर अग्रवाल को अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।शंकर अग्रवाल के इस नियुक्ति के लिए अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है।



