September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurcrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

किसानों के हित में प्रशासन सख्त,1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त

बलरामपुरकलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जरहाडीह स्थित आदर्श सेवा कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गोदाम में लगभग 1150 बोरी यूरिया अवैध रूप से भंडारित पाई गई। संबंधित संचालक से उर्वरक भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने एवं प्राथमिक जांच में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया।
अपर कलेक्टर श्री बोरघरिया ने कहा है कि किसानों के हितों के संरक्षण तथा उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!