September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अपर कलेक्टर ने किया अंतर्राज्यीय नाके का निरीक्षण,,,संदिग्ध गतिविधियों पर होगी तुरंत कार्यवाही…

बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पारदर्शी खरीदी व्यवस्था, अवैध धान की रोकथाम पर शासन-प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कई स्तरों पर तैयारी एवं निगरानी की जा रही है।

        कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने प्रशासनिक अमले को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के साथ ही उन्होंने विशेष रूप से जिले की सीमाओं से लगे राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध धान का परिवहन, भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल, तथा नोडल अधिकारी सक्रिय रूप से निगरानी में जुटे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं नाका, चेक पोस्टों पर पुलिस और राजस्व अमले द्वारा 24 घंटे की निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके।

         इसी कड़ी में अपर कलेक्टर आर.एन. पांडेय ने धनवार स्थित अंतर्राज्यीय नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी, खनिज तथा आरटीओ नाके में रखी गई रसीद पुस्तिकाओं की जांच की और उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी का सत्यापन किया।

        निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री पांडेय ने नाके पर तैनात कर्मियों से सीमा पर आवागमन की गतिविधियों और वाहन जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मंडी नाके के प्रभारी को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

        अपर कलेक्टर ने सतर्क ऐप के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध वाहन अलर्ट के त्वरित निराकरण के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नाकों पर सतर्कता और निरंतर निगरानी आवश्यक है, सभी अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और वाहन जांच को पूरी गंभीरता से संपन्न करें। उन्होंने सभी नाका कर्मचारियों को अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधी नंदेहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!