
राजपुर। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की समीक्षा के बाद जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, बाटलिंग प्लांट से आपूर्ति व्यवस्था, साप्ताहिक आवक तथा वितरण व्यवस्था की कड़ी निगरानी की जा रही है।
अवैध घरेलू गैस के भण्डारण, जमाखोरी और काला बाजारी के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.03.2026 को तहसील राजपुर अंर्तगत तहसीलदार कावेरी मुखर्जी ,नायब तहसीलदार नरेंद्र कँवर एवँ खाद्य निरीक्षक तथा मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा राजपुर के जायसवाल होटल से चार नग,अजय होटल से दो नग,साहू बिरयानी सेंटर से दो नग,संदीप होटल से एक नग,पायल होटल से एक नग एवं गोलू होटल से 01 नग घरेलू सिलेंडर को जप्त कर खाद्य निरीक्षक को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।



