September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीएवी पतरातु के अभीरथ ने खेल महाकुंभ में किया कमाल

राजपुर। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025, छत्तीसगढ़ जोन खेल महाकुंभ में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के कक्षा-10वीं के अभीरथ सिंहदेव ने किया कमाल का प्रदर्शन। अंडर-17, बालक वर्ग के अंतर्गत डिसकस थ्रो में अभीरथ ने हासिल किया सिल्वर मेडल।अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपना जौहर दिखाते नज़र आएँगे।

       ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ डी.ए.वी. विद्यालयों के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन व प्रेरणा तले राज्य स्तरीय खेलों के इस महाकुंभ में लगभग 95 डीएवी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर खेल व लक्ष्य के प्रति अपने जुनून, उत्साह, संकल्प, धैर्य, अनुशासन, क्षमता एवं ऊर्जा का ब-ख़ूबी प्रदर्शन किया। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु से अंडर-17, बालक / बालिका वर्ग से अभीरथ सिंहदेव, अक्षत कुमार शर्मा और शिवानी तिर्की ने क्रमशः डिसकस थ्रो, शॉटपुट थ्रो और 200 मीटर रेस में हिस्सा लिया था। जिसमें अभीरथ सिंहदेव ने डिसकस थ्रो में सिल्वर मेडल के साथ अपनी जीत का पताका लहराया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अभीरथ ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा ख़ास तौर पर अपने खेल शिक्षक जितेंद्र कुमार को दिया है, जिनके कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में अभीरथ ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने आगे की चुनौतियों से जीतने का आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कि जीवन चुनौतियों का सफ़र है अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार व कर्मठ बने रहने से ही हमारी जीत पक्की होती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!