July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अपने बच्चे के बीमारी का इलाज के लिए आरोपी बना हैवान,,,अंधविश्वास के चक्कर में तीन वर्षीय बच्चे का दिया बली…

बलरामपुर/सामरी। अपने बच्चे की बीमारी ठीक हो जाने के अन्धविश्वास एवं अंदेशा पर 03 वर्षीय नाबालिक बच्चे की बली देने वाला हैवान आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,नाबालिक बच्चे को मिठाई बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर लोहे की छूरी से बच्चे की गर्दन को रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को थाना सामरीपाठ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

   पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बिरेन्द्र नगेसिया पिता बीरसाय नगेसिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सबाग, पारा सुलुंगडीह, थाना सामरीपाठ दिनांक 06.04.2024 को थाना सामरीपाठ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.03.2024 को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ महुआ फूल उठाने ग्राम झलबासा जंगल गया था, वहाँ पर झाला-झोपड़ी बनाकर डेरा किये थे। दिनांक 01.04.2024 को सुबह प्राथमिक शाला सबाग रसोई का काम करने गया था स्कुल की छुटट्टी के बाद वापस झलबासा डेरा आया तब पत्नी दयामुनी बताई कि हमारा लड़का अजय नगेसिया, जितन नगेसिया के बच्चों के साथ डेरा के बगल में महुआ पेड़ के नीचे खेल रहा था। मैं बगल में नदी के किनारे करेला तोड़ने गयी, वापस आयी और तो देखी बच्चा वहाँ पर नहीं थे। बताने के बाद से हम दोनों पति-पत्नी आस-पास गांवों में, जंगल और नदी-नाला सब तरफ खोजबीन किये तो कहीं कोई पता नहीं चला।

      प्रार्थी की सूचना पर थाना सामरीपाठ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने गुम बालक का पता तलाश लगातार किया जा रहा था, पतासाजी विवेचना दौरान यह तथ्य आया कि आरोपी राजू कोरवा के पास मृतक के दादा और झलबासा निवासी झल्लू के साथ गुम बालक अजय नगेसिया को खोजने के लिये तंत्र-मंत्र बोलने पर आरोपी राजू द्वारा बताया गया कि बड़ा पूजा करना पड़ेगा तब मिलेगा।इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर आरोपी राजू कोरवा को तलब कर पूछताछ किया गया तो वह बताया कि नशे की हालत में होने से ऐसा बोल दिया था। आरोपी राजू कोरवा पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहा था, तथा अलग-अलग बयान देकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।इसी बीच पुलिस को ग्रामीणों द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक सुराग देने पर आरोपी राजू कोरवा को पुनः तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया।पूछताछ पर आरोपी राजू कोरवा द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि मेरा बड़ा लड़का बचपन से ही मिर्गी बीमारी एवं मानसिक रूप से कमजोर है। महादानी देवता को आदमी बच्चा का बली देने से मेरा लड़का ठीक हो जायेगा का मन बना लिया था। घटना दिनांक को ग्राम झलबासा रास्ता में गुम बालक अजय नगेसिया उम्र करीब 2.5 से 03 वर्ष अकेला दिखा जिसे मैं मिठाई बिस्कुट दूंगा कहकर बहला फुसलाकर गोद में उठाकर अपने घर ले जाकर उसी दिन लोहे की छूरी से लड़का का गर्दन को काटकर हत्या कर दिया और धड़ को बोरा में डालकर बोड़ादह कोना नाला में ले जाकर उसी रात जला दिया तथा उसके सिर को 03 दिन तक अपने घर में छिपाकर रखा था।जब मृत्त बालक का परिजन बच्चे को खोजने लगे तब मैं बच्चे के सिर को कपड़ा में लपेटकर बोइदहा नाला के पास ले जाकर गड्‌ढा खोदकर दफन कर दिया और उपर से मिट्टी पाटकर 04-05 पत्थर उपर में रख दिया और लोहे की छूरी को अपने घर में रखा हूँ।आरोपी द्वारा बताने के बाद शव उत्खनन की कार्यवाही के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुसमी को पत्राचार कर तहसीलदार सामरी की उपस्थिति में शव उत्खनन की कार्यवाही कराया गया।उत्खनन में गुम बालक अजय नगेसिया के सिर को आरोपी के द्वारा जमीन के करीब 02 फिट नीचे कपड़े में लपेटकर दफन कर दिया गया था जिसको निकलवाकर देखने पर खोपड़ीनुमा हडडी के अवशेष मिले जिसे मौके पर से जप्ती कार्यवाही किया गया तथा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त लोहे की छूरी को उसके घर से बरामद किया गया। आरोपी राजू कोरवा पिता लेब्दू कोरवा, उम्र 40 वर्ष जाति पहाड़ी कोरवा, निवासी कटईडीह, पंचायत चटनिया, थाना चांदो को धारा 302, 201 भादवि के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

      इस पुरे कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स.उ.नि. आनन्द मसीह तिर्की, प्र. आर. संजय साहू, आर. आदित्य कुजुर, आर. संतोष यादव, आर. अमित लकड़ा, आर. ओमकार रजक का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!