September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चार किलो गाँजा के साथ एक आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

बलरामपुर/शंकरगढ़। गाँजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी सहित एवँ विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चार किलो से अधिक गाँजा को जप्त किया है।

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.2026 को पुलिस को मूखबीर सुचना मिला कि दो व्यक्ति नीला रंग की पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 में बैठकर गम्हारडीह की ओर से मेन रोड भागवतपुर की ओर पगडण्डी रास्ता में गांजा लेकर बिक्री करने हेतू भागवतपूर मोड आम बगीचा के पास आने वाले है, उसमें से एक व्यक्ति सफेद रंग का शर्ट और द्सरा व्यक्ति सफेद रंग का गोल गला टीशर्ट पहना है बीच में काला रंग का बैग रखे है।

       सूचना पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये जगह ग्राम भागवतपुर मोड के आगे नर्सरी आम बगीचा के पास पहॅच कर संदेहियों का आने का इंतजार कर रहे थें तभी गम्हारडीह की ओर से मुखवीर के बताये हुलिया के अनुसार एक नीले रंग का पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 में दो व्यक्ति बैठकर गम्हारडीह की ओर से पगडण्डी रास्ता होते हये भागवतपुर की ओर आते दिखे तथा मोटर सायकल के बीच में एक काला रंग का बैग रखे हुये थे। ग्राम भागवतपर के पगडण्डी रास्ता के पास उन्हें जब रोका गया तो आरोपी पलिस को देखकर भागने लगे,जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम छवि उर्फ मोनु साहु पिता तेज राम साह उम्र 27 वर्ष. जाति तेली ग्राम इंन्द्रानगर शिव मंदिर के सामने जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबा का रहने वाला बताया। पुलिस की जाँच में उनके पास नीला रंग का पैशन प्रों मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 एवं काला रंग का बैंग की तलाशी के दौरान काले रंग की बैग के अंदर खाकी कलर का टेप से लपेटा हुआ चार पैकेट गाँजा बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा को तौल कराने पर पैकेट क्र. 01 में 1 किलो 63 ग्राम. पैकेट क्र. 02 में 1 किलो 41 ग्राम, पैकेट क्र. 03 में 1 किलो 47 ग्राम, पैकेट क्र. 04 में 1 किलो 53 ग्राम, कुल वजन प्लास्टिक सहित 4 किलो 204 ग्राम कीमती करीब दो लाख दस हजार रूपये का पाया गया। पुलिस ने आरोपी छवि उर्फ मोनु साहू एवं विधि से संघर्षरत बालक का कृत्य अपराध धारा 20(ख)(। |)(अ)(आ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पायें जाने” से आरोपी छवि उर्फ मोनु साहु पिता तेज राम साह गिरफ्तार कर सत्र न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है। तथा विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर विधिवत नियमानुसार कार्यवाही किया गया है

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!