July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से सर्राफा व्यवसायी में हर्ष का माहौल,,,पुलिस को किया सम्मानित…

बलरामपुर। जिले में ज्वेलरी दुकान में हुए लाखों की चोरी के मामले में चोर गिरोह के पकड़े जाने के बाद सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस को किया सम्मानित।थाना प्रभारी सहित टीम के सदस्यों को पुष्पमाला मिठाई के साथ किया अभिवादन।

         विगत दिनों बलरामपुर दहेजवार में आधी रात को अजय सोनी के ज्वैलरी प्रतिष्ठान धनंजय ज्वेलर्स में चोरों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर रखे तिजोरी को तोड़कर तथा दुकान के काउंटर में रखें नगद सहित लगभग 70 लख रुपए के आभूषण एवं नगद की चोरी हुई थी।

     इसके बाद समूचे बलरामपुर के व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था तथा सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा का माहौल गर्म हो चुका था। सर्राफा एसोसिएशन द्वारा लगातार वरिष्ठ पुलिस प्रशासन एवं थाना प्रभारी भापेंद्र साहू के संपर्क में बने रहे ताकि जल्द से जल्द चोर गिरोह पकड़े जाएं साथ ही रात्रि गश्ती भी बढ़ाई जाए।

      थाना प्रभारी भापेन्द्र साहू के द्वारा एक सप्ताह का टाइमलाइन दिया गया था, इस बीच सप्ताह अंत में ही 6 में से 5 चोरों को एवं 2 खरीदार समेत अन्य 2 बिचौलियों का काम करने वाले आरोपियों को पकड़कर कुल 8 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

        इस कार्यवाही से उत्साह सर्राफा एसोसिएशन बलरामपुर के अध्यक्ष रोशन लालमणि के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गणों ने मंगलवार को थाना प्रभारी भापेंद्र साहू एवं उनकी टीम से मुलाकात किया। इस दौरान सर्राफा संगठन ने थाना प्रभारी भापेंद्र साहू समेत उनकी पूरी टीम को थाने में ही पहुंचकर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करते हुए सभी का मुंह मीठा करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

       इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन बलरामपुर से अध्यक्ष रोशन लालमणि, उपाध्यक्ष रंजन सोनी, कोषाध्यक्ष प्रवीण सोनी, संरक्षक सदस्य दीपक कुमार, सहसचिव श्रवण सोनी, मीडिया प्रभारी विवेक सोनी, राजू सोनी, धनंजय सोनी, अजय सोनी, देवाशीष माना सहित दर्जनों सर्राफा सदस्य गणों ने अपनी उपस्थिति से पुलिस प्रशासन को आभार व अभिवादन किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!