
बलरामपुर। दिनांक 8 नवम्बर 2025 पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री जरीता लेतफलांग के खिलाफ दिए गए पैसों के लेनदेन संबंधी बयान पर बलरामपुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
श्री यादव ने कहा कि “बृहस्पति सिंह कांग्रेस में पुनः प्रवेश के लिए लगातार बड़े नेताओं से प्रयास कर रहे हैं, किंतु उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है। इसी हताशा के चलते उनका मानसिक संतुलन डगमगा गया है और वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि “बृहस्पति सिंह ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को हराने की संगठित साजिश रची थी। अब उसी असफलता की कुंठा में आकर वह पार्टी के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं।”
बृजेश यादव ने कहा कि “कांग्रेस एक अनुशासित और विचारधारा-आधारित संगठन है। राहुल गांधी जी का साफ़ निर्देश है कि कोई भी कार्यकर्ता या कितना भी बड़ा नेता हो पार्टी अनुशासन से अलग किसी भी प्रकार का पार्टी विरोधी कार्य करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी एवं पार्टी से निष्कासित किए जाएँगे,ऐसे बेतुके बयानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर नहीं होगा, बल्कि वे और मजबूती से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।



