July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास को समर्पित होगा राज्योत्सव 2025,,,हाई स्कूल मैदान में सजेगा तीन दिवसीय राज्योत्सव का रंगमंच…

बलरामपुर। जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में कलाकार प्रतिदिन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दर्शक पारंपरिक लोक नृत्य, गीत , कवि सम्मेलन, विभिन्न खेल कूद सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं नोडल अधिकारी राज्योत्सव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने समय-सीमा की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन करें।

2 नवंबर से शुरू होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव :-

     छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2025 का भव्य आगाज 2 नवंबर से होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। प्रति दिवस दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जहां बच्चे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और राज्य की विविधता को अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। वहीं शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृति प्रस्तुतियाँ लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

प्रदर्शनी में दिखेगी छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा :-

      राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों की भव्य विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर अब तक के 25 वर्षों की विकास यात्रा को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्र में हुए प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक तकनीक, चित्र, मॉडल और वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आमजन भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!