September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर। कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संबंध में तिथिवार कार्यक्रम घोषित किये जाने के फलस्वरूप जिला बलरामपुर अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा के अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्टर कक्ष में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संबंध में जानकारी साझा किया गया। उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के गहन पुननरीक्षण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत 90 नवीन मतदान केन्द्रों की जानकारी दी गई। उपस्थित दलों को 03 अक्टूबर 2025 को जिले के समस्त तहसील कार्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण में बूथ लेवल एजेंट को उपस्थित कराने हेतु जानकारी दी गई। उपस्थित राजनीतिक दलो को बताया गया कि जिन दलों ने बूथ जेवल एजेंट की नियुक्ति नहीं की है उनसे बूथ जेवल एजेंट नियुक्त करने अनुरोध किया गया।

       उपस्थित प्रतिनिधियों को वोटर पोर्टल के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में वर्ष-2003 किस मतदान केन्द्र में दर्ज था, उसे खोजने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिले के मतदान केन्द्र एवं तहसीलवार मतदाता संख्या से अवगत कराया गया। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के कार्यक्रम के दौरान उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई गणना पत्रक के फार्म को भरे जाने के संबंध में विस्तार से समझाया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चेतन बोरघरिया, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!