September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया छठ महापर्व,,,काशी के तर्ज पर हुई गँगा आरती का आयोजन…

राजपुर। नगर में छठ पूर्व महापर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला छठ व्रतियों ने सोमवार को डूबते सूरज एवँ मंगलवार को उगते सूरज को अर्थ देकर अपनी पूजा उपासना पुरी की है।

   लोक आस्था का महापर्व नगर में बड़ी उत्साह के साथ मनाया जा गया है। सैकड़ो छठ व्रतियों ने खरना पूजा के साथ अपनी उपासना प्रारंभ कर सोमवार को शाम पाँच बजे के बाद नगर के गेयुर नदी तट पर डूबते सूरज को अर्धय देकर अपनी पूजा अर्चना की है।जिसके बाद छठ व्रत कर रहे श्रद्धालु अपने अपने पंडालो में रात गुजारे।मंगलवार को सुबह की पहली किरण के साथ छठ व्रतियों ने उगते सूरज को अर्क देकर अपनी पुजा अर्चना सम्पन्न की।

भव्य गँगा आरती का हुआ आयोजन :-

इस वर्ष राजपुर नगर के गेयुर नदी तट पर छठ घाट में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। छठ व्रतियों द्वारा सोमवार की शाम डूबते सूरज को अर्दय देने के बाद छठ घाट पर बनाए गए सूर्य मंदिर में शाम की संध्या करीब छः बजे सूर्य भगवान की आरती में शामिल हुए। इस बार छठ पुजा स्थल पर बनारस काशी के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। गंगा आरती लगभग 7:30 बजे प्रारंभ की गई। छठ घाट पर आयोजित इस गंगा आरती के प्रायोजक नगर के प्रतिष्ठित नागरिक जोगीराम अग्रवाल थे जबकि आयोजक छठ पूजा सेवा समिति राजपुर थी। गंगा आरती के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

सामरी विधायक ने ली छठी मैया का आशीर्वाद :- सामरी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर के गेयुर नदी तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंचकर गंगा आरती में शामिल हुई। उन्होंने छठ घाट पर छठ व्रतियों के पंडाल में पहुंचकर पूजा के लिए रखे सुप को प्रणाम करते हुए छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब लोगों के अथक मेहनत एवं प्रयास से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने सभी नगर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

      इस वर्ष छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए 49 पंडालो की व्यवस्था की गई है जिसमे लगभग 300 छठ व्रतियों ने अपनी छठ पुजा सम्पन्न की। छठ पर्व के लिए सोनार समाज की ओर से गन्ने की व्यवस्था की गई थी। छठ पर्व मनाने के लिए छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान देने के लिए सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सभी छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया। वहीँ छठ पर्व में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा मुख्य सड़क पर चलने वाली भारी वाहनों को नगर से बाहर दोपहर तीन बजे के बाद से देर रात तक नगर के बाहर रोके रखा ताकि किसी अप्रिय घटना न घट सके और छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से पार्किंग की भी व्यवस्था की गई थी।

      इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल सहित भानु प्रजापति विश्वास गुप्ता नीरज तिवारी नरेश अग्रवाल विद्यानंद दुबे विकास बंसल सतीश सिंह आनंद मेहता प्रवीण गुप्ता सोनू सिंह दुर्गेश जायसवाल संजीव गुप्ता दीपक सोनी रवि सोनी राजीव गोस्वामी मानु चौबे अंकुर गुप्ता एवं अजीत केसरी सहित शंकर टेंट अम्बिकापुर सहित पुजारी रमन त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। छठ घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी तैनात थे। छठ पूजा की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने हेतु थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह स्वंय एवँ उनके नेतृत्व में पुलिस के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!