February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मृतकों के नाम और राशन का हेराफेरी,,,संचालक के ऊपर अपराध दर्ज…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम महुली शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक पर हुआ अपराध दर्ज।कई मृतकों के नाम पर राशन का किया था उठाव।

      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीरनिधि नन्देहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम महुली के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक उमाशंकर जायसवाल के द्वारा फर्जी तरीके से लगभग 87,488 रुपये के खाद्यान सामग्री का उठाव कर अनियमितता बरतने संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ था। जिस पर प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया की उमाशंकर जायसवाल के द्वारा खाद्यान सामग्री में अनियमितता बरती गई। जिस पर उमाशंकर जायसवाल निवास ग्राम महुली के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

      इस संबंध में खाद्य निरीक्षक के जांच में पाया गया कि मृतक रामवृक्ष पण्डो की मृत्यु पश्चात उमाशंकर जायसवाल के द्वारा मृतक के पोते के रूप में अगस्त 2024 से नाम जुड़वाकर आज दिनांक तक राशन का उठाव किया गया। इसी प्रकार मृतक राधिका निवासी ग्राम महुली के राशनकार्ड में उमाशंकर जयसवाल ने पोते के सदस्य के रूप में जनवरी 2024 से अपना नाम जुड़वाकर राशन का उठाव तथा मृतक दुलारो निवासी ग्राम महुली के राशनकार्ड में उमाशंकर जायसवाल ने जनवरी 2024 से अपने भाई विशाल जायसवाल को पोता के रूप में नाम जुड़वा कर राशन का उठाव किया गया।

     उमाशंकर जायसवाल के द्वारा मृतक रामवृक्ष पण्डो, मृतक राधिका, मृतक दुलारो के राशनकार्ड से फर्जी तरीके से राशन का उठाव किया गया। उमाशंकर जायसवाल के द्वारा लगभग 19-25 क्विंटल चावल, 55 किलोग्राम शक्कर, 110 किलोग्राम चना खाद्यान्न का फर्जी तरीके से उठाव किया गया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 87,488 रुपये है। ग्राम महुली निवासी उमाशंकर जायसवाल के द्वारा शासकीय उचित मूल्य के दुकान के संचालन में अनियमितता बरती गई। जो छत्तीसगढ़ राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है। जिस पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!