
राजपुर। जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक का जनपद अध्यक्ष के अध्यक्षता में संपन्न किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यगण तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम विभागवार विभागीय कार्यों/योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें वन विभाग द्वारा सदस्यों को अवगत कराया गया कि हाईवे पर पेड़ कटाई कार्य लगभग पूर्णता की ओर है अब अगले चरण में कटे हुये पेड़ की जड़ को निकालने की कार्यवाही की जा रही है। हिंसक प्राणिायों द्वारा जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षतिग्रत होने पर मुआवजा राशि की भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजत जयन्ती के अवसर पर 02 हितग्राहियों को उपचार हेतु रायपुर भेजे जाने की जानकारी दिया गया। साथ ही बी०एम०ओ० राजपुर के द्वारा बताया गया कि आश्रम, छात्रावासों के किचन में साफ-सफाई न होने से संक्रमण फैलने की संभावना रहती है, अतः साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्युत विभाग द्वारा पुराने मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने तथा पी०एम० सौर्य घर मुक्त बिजली योजना की जानकारी दी गई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन अन्तर्गत ग्राम खोखनिया कोटडीह, परसवारकला में कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं आरा आंशिक रूप से पूर्ण है इसी प्रकार विकास खण्ड में कुल 1965 हेण्डपम्प स्थापित होने की जानकारी दी गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि विभाग में कुल 08 कार्य चल रहे है राजपुर से प्रतापपुर मार्ग लगभग पूर्ण है पुलिया की एप्रोच ही बची हुई है। बरियों में मिनी स्टेडियम व हायर सेकेण्डरी स्कूल की कार्य प्रगति पर है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पोषण ट्रेकर एप्प लॉच किया गया है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित है अथवा नही की जानकारी मिलती रहती है। इसी तरह महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना इत्यादि की भी जानकारी दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं की संख्या शिक्षको की संख्या, पीएमश्री स्कूलो की संख्या, अनुदान प्राप्त / गैर अनुदान प्राप्त शालाओं की संख्या, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृति, शौचालय विहिन शालाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। ब्लॉक समन्वयक पीएमएवाई-जी द्वारा स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास, अपूर्ण आवास, प्रगतिरत आवास एवं आवास प्लस की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा जनपद अन्तर्गत कुल पंजीकृत मजदूरों की संख्या, स्वीकृत कार्यों की संख्या, वित्तीय भौतिक जानकारी तथा नवीन कार्य स्वीकृति हेतु प्रक्रिया के संबंध में माननीय सदस्यों को जानकारी दिया गया। समाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद पंचायत को प्राप्त आवेदनों में से परीक्षण उपरान्त 98 हितग्राहियों का प्रकरण स्वीकृति हेतु अनुमोदन किया गया। कृषि विभाग द्वारा निकट भविष्य में सरसों बीज वितरण हेतु प्राप्त होने की जानकारी दी गई तथा इस ब्लॉक में दिनांक 22.10.2025 को रजत जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किये जाने की जानकारी दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत आर.एफ., सी.आई.एफ., बैंक लिंकेज, प्रेषित समूहों को लोन के साथ-साथ यदि कोई समूह मिनी राईस मिल लेना चाहे तो उसकी भी जानकारी दिया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आश्रम शाला एवं छात्रावासों की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दिया गया वहीँ जनपद सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय राजपुर में बच्चों को सब्जी में लाल मिर्च पाउडर का उपयोग किया जाता है जिसे बच्चों की स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि लाल मिर्च पाउडर के स्थान पर हरा मिर्च का उपयोग किया जावें। जल संसाधन विभाग द्वारा बांधों में जल भराव की स्थिति के साथ-साथ निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति से अवगत कराया गया। परियोजना अधिकारी साक्षर भारत के द्वारा साक्षरता के लक्ष्य व साक्षर ग्राम पंचायत की सर्वे की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं की जानकारी माननीय सदस्यों को दिया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं की चारा खिलाने हेतु के.सी.सी. प्रकरण तैयार किए जाने बावत् विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, हेलमेट अनिवार्य, मद्य निषेध के संबंध में सदस्यों को अवगत कराया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर संजय दुबे ने बताया कि प्रत्येक ग्रामों में स्व०सहायता समूहों के दीदीयों द्वारा कचरा कलेक्शन किये जाने हेतु जागरूकता फैलाने बावत् तथा जिन बसाहट अथवा मोहल्लों में सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता हो उनकी प्रस्ताव कार्यालय को प्रस्तुत करने बावत् अवगत कराया गया। बैठक पश्चात जनपद सीईओ संजय दुबे ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते सामान्य सभा की बैठक का समापन किया गया।


