
शंकरगढ़। मृत मवेशी को काटकर घर ले जाने की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशीष कुमार गुप्ता पिता महावीर प्रसाद गुप्ता उम्र 26 वर्ष आमगांव थाना शंकरगढ़ के द्वारा दिनांक 09/10/2025 को सूचना दी गई कि ग्राम आमगांव नहर के पास ग्राम खरकोना निवासी रुकवा पहाड़ी कोरवा एवं कैलाश दिवाकर ग्राम टिकनी के द्वारा अन्य दो-तीन व्यक्ति के साथ ग्राम जमाडी में एक बैल का मृत्यु हो जाने से मृत बैल को दफनाने के लिए आमगांव नहर के पास ले गए हैं जिसे रुकवा कोरवा, कैलाश दिवाकर के द्वारा मृत् बैल को कांटकर मांस का बंटवारा करने के लिए घर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर इस संबंध में गांव के लोगों से पता करने पर उक्त घटना सही होना पाए जाने पर थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा प्रार्थी के साथ मौके पर जाकर चेक करने पर पुलिस के आने के अंदेशा होने से आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मौके पर जानकारी प्राप्त करने पर मृत बैल को आरोपियो रुकवा पिता स्वर्गीय पुरवा, उम्र 45 वर्ष निवासी खरकोना एवँ कैलाश दिवाकर पिता स्वर्गीय पदुआ उम्र 40 वर्ष निवासी टिकनी, शंकरगढ़ के द्वारा मांस बनाकर खाने के उद्देश्य से मांस काट कर ले गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा- 5,10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



