November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,,,स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन…

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उस दुखद घटना के विरोध में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर के पहाड़ी कोरवा युवा गुड्डू पिता छेरतु की मौत इलाज में देरी और एंबुलेंस न मिलने के कारण हो गई थी।

       4 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया, लेकिन शासकीय एंबुलेंस की उपलब्धता में 24 घंटे से अधिक समय लग गया, जिसके चलते समय पर रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

       इस घटना से आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय, डेली सब्जी मार्केट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन किया गया।

        प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की भारी कमी है, जिससे आम जनता को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और आदिवासी समुदायों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

       इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, राम बिहारी यादव, पंकज यादव, तेज प्रताप सिंह, सरजू लकड़ा, आलोक सिंह, देव बलि टेकाम, केन्दल राम, दीपक दास, विकास यादव, जुगेश यादव, बरसाती राम, पंकज जायसवाल, संतोष, सुरेंद्र राम सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!