July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाई के गुजर जाने के बाद भाई ने दिया परिवार को सहारा,,,छोटी पुत्री को गोद लेकर उठाया पुरी जिम्मेदारी…

राजपुर। सोनार समाज राजपुर के पहल पर समाज के एक दम्पत्ति ने नवरात्रि पर्व पर अपने भाई के छोटी पुत्री को गोद लेकर मिशाल कायम करते हुए बच्ची की परवरिश करने की जिम्मेदारी उठाया है।

              सोनार समाज की पहल पर एक परिवार ने अपने भाई के स्वर्गवास हो जाने के बाद उसकी छोटी पुत्री को गोद लेकर उसकी पुरी जिम्मेदारी उठाई है। नवरात्रि के नवमी पर परिवार ने माँ दुर्गा के सामने बच्ची को गोद लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी निभाई है।नगर पंचायत राजपुर के वार्ड नम्बर 06 निवासी स्वर्गवासी प्रदीप सोनी का विगत माह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था उसके चार पुत्री है। प्रदीप सोनी के निधन के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया था।प्रदीप सोनी की पत्नी के सामने चार पुत्री के पालन पोषण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।जिसे देखते हुए स्व प्रदीप सोनी के छोटे भाई संजीत सोनी ने अपने भाई के सबसे छोटी पुत्री को पालने का बीड़ा उठाया। उन चार पुत्रियों में से सबसे छोटी पुत्री अप्पी सोनी लगभग 3 वर्ष की है जिसे उसके छोटे भाई संजीत सोनी ने गाँधी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा के दरबार में पहुँच कर समाज जनों एवँ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुजा अर्चना कर विधिवत गोद लिया है और 51000 रूपए बच्ची अप्पी के नाम फिक्स करने हेतु राशि समाज को सौपा है।

      इस अवसर पर सोनार समाज राजपुर के अध्यक्ष सुरेश सोनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी सोनी महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी,युवा अध्यक्ष संतोष सोनी, अमृता सोनी,चाँदनी सोनी, अशोक सोनी,पत्नी श्रीमती सुनीता सोनी , बच्ची के दादा बन्धु सोनी,मीना सोनी,बड़े पिताजी दिलीप सोनी सह पत्नी,सुरेंद्र सोनी,दौलत सोनी,सुनील सोनी,नीलम सोनी एवं अन्य लोगो को साक्षी मानकर गोद लिया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने उक्त परिवार को आशीर्वाद देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!