July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की अपील,,,नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में हीं करायें उपचार…

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया की जिले के सभी विकासखंडो के खंड चिकित्सा अधिकारी को ऐसे झोलाछाप व अवैध संचालित क्लिनिक, लैब पर छापेमारी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, जहां बिना अनुमति अवैध रूप से मरीजों का उपचार एवं दवाई दिया जा रहा है। उन्होंने बताया ऐसे मेडिकल स्टोर, निजी क्लिनिक, पैथोलेब हॉस्पिटल जहां मरीजों का अवैध उपचार एवं दवाई प्रदान किया जा रहा है। उस पर विभाग कार्यवाही भी कर रही है।

     डॉ. सिंह ने जिले के लोगों से ऐसे झोलाछाप चिकित्सक जिनके पास न तो मेडिकल पाठ्यक्रम का डिग्री है और न ही चिकित्सक है, उनसे ईलाज से बचने की अपील की है। ऐसे लोगांे से ईलाज कराने पर मरीज की जान पर खतरा रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य समस्या हो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए जायें या किसी पंजीकृत चिकित्सक के पास ही ईलाज करायें। डॉ. सिंह ने बताया की लोगांे को मितानिन के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है और विभाग द्वारा लगातार स्वास्थ्य कैंप, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलरामपुर में जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नर्सिंग होम एक्ट, और राजस्व के संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर, निजी क्लिनिक, पैथोलेब का निरीक्षण भी किया गया और यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और अवैध रूप से उपचार एवं दवाई वितरण पाए जाने पर कार्यवाही किया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!