September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़को पर अब नहीं दिखेंगे घुमंतु मवेशी,,,रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एवँ प्रशासन की सयुंक्त टीम ने उठाया कदम…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में अब सड़कों पर घुमंतू मवेशी दिखाई नहीं देंगे। शहरी मार्गों पर लगातार बढ़ रहे हादसों और मौत के बाद रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एवं वेटनरी विभाग ने संयुक्त रूप से इन मवेशियों को सड़कों से उठाना शुरू कर दिया है। राजपुर के बासेन में इनके लिए गौशाला बनाया गया है जहां इन्हें रखा जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी भी अब सड़कों में घूम-घूम कर लोगों को उसके प्रति जागरूक कर रहे हैं।

       जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में आवारा और घुमंतू पशु की संख्या काफी ज्यादा है और लगातार इनके कारण न सिर्फ हादसे होते हैं बल्कि इसमें कई बार मवेशियों और राहगीरों को भी मौत हो जाती है। शाम होते ही सड़कों पर इनकी संख्या इतनी ज्यादा होती है कि आसानी से वाहन निकलना मुश्किल होता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एवं वेटनरी विभाग राजपुर ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया है और गौशाला की स्थापना की है। इस गौशाला में एक साथ 200 मवेशियों के रखने की व्यवस्था की गई है जहां उनके चारा पानी की भी व्यवस्था है। इस कड़ी में शनिवार को राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान तहसीलदार नरेन्द्र कंवर एवँ जनप्रतिनिधिगण,स्थानीय लोग तथा रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी ने राजपुर शहर में घूम घूम कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। जिले में यह पहली संस्था है जो मवेशियों को सड़कों से उठाकर अपने गौशाला में रखेगी। इस फाउंडेशन के संचालक ने कहा कि गौशाला में अगर कोई मवेशी रखा जाता है और फिर कोई पशुपालक वहां पहुंचता है तो पुलिस के आदेश के बाद ही उन्हें मवेशी सौंपा जाएगा।

       आज इस कार्यक्रम में राजपुर एसडीएम देवेन्द्र प्रधान, नायब तहसीलदार नरेन्द्र कवंर,डॉ.आर.एल.राम,डॉ. पुनीत तिर्की,रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्रीमती शोभा यादव,सुरेंद्र यादव,जनपद अध्यक्ष विनय भगत,नगरपंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,पार्षद विश्वास गुप्ता, समाज सेवी सुरेश सोनी,विकास बंसल,उदय यादव,विद्यानंद दूबे,रुद्र ठाकुर,नगरपंचायत के कर्मचारी एवं राजपुर पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!