
राजपुर। बगैर पीट पास एवं ओवरलोडिंग के मामले में माइनिंग विभाग एवं नायब तहसीलदार द्वारा जांच के दौरान एक हाईवा ट्रक के चालक ने वाहन छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने वाहन को रोककर जब चालक से परिवहन कर रहे गिट्टी के कागजात मांगें तो वाहन चालक ने वहां को साइड लगाने के बहाने अधिकारियों को चकमा देकर वाहन के दोनों दरवाजे लॉक कर भागने में कामयाब हो गया।

राजपुर के आसपास क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। वाहनों में बगैर पीट पास तथा ओवरलोड गिट्टी आसपास के क्षेत्र सहित दीगर राज्यों में भी खफाया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रूप से गिट्टी परिवहन के मामले में गुरुवार को परियों नया तहसीलदार नरेंद्र कंवर सहित माइनिंग अधिकारी राम लखन ने जांच के दौरान राजपुर से 3 किलोमीटर राजपुर रामानुजगंज रोड पर कर्रा मोड़ के पास एक गिट्टी लोड परिवहन कर रहे हाइवा क्रमांक CG15 ED 3140 को पकड़ा। अधिकारियों ने जब हाईवा चालक से परिवहन कर रहे गिट्टी के कागजात की मांग की तो चालक ने वाहन को सड़क किनारे लगाने तथा कागजात दिखाने के बहाने अधिकारियों के आंखों में धूल झोंकते हुए बड़ी चालाकी से हाईवा वाहन के दोनों दरवाजे को लॉक कर दौड़ते हुए जंगल की ओर भाग गया। हाईवा वाहन के चालक के भागने के बाद अधिकारियों ने घंटों तक वाहन के चालक का आने के इंतजार करते रहे।जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी सूचना राजपुर थाने सहित जिले में दी।हाइवा वाहन बरियों निवासी आकाश अग्रवाल की बताई जा रही है। वहीँ जांच के दौरान गिट्टी लोड एक टिप्पर को भी जप्त किया है। डिगनगर निवासी श्रवण पिता सुदामा के टिपर क्रमांक CG30 H 1931 में बिना पीट पास के अवैध रूप से गिट्टी परिवहन किया जा रहा था जिसे अधिकारियों ने जप्त कर राजपुर थाने में खड़ा कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि हाइवा चालक के भागने एवं हाइवा वाहन में अवैध रूप से गिट्टी लोड होने के संबंध में राजपुर पुलिस सहित जिले में सूचना कर दी गई है और मलिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धड़ल्ले से चल रहा खुदाई और परिवहन :- राजपुर बरियों के आसपास क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रूप से क्रेशर खदानों का बाढ़ सी आ गई है। गाँवों के कोने कोने में अवैध रूप से अवैध खदानों का संचालन किया जा रहा है। जहां न तो खदानों के कोई वैध लाइसेंस है और न ही क्रेशर संचालन करने के कागजात। वहीँ प्रतिदिन बगैर पिटपास एवँ ओवरलोड गिट्टी लेकर बड़ी संख्या में हाइवा सहित टिपर अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है।



