May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लुतिया बाँध टूटने से एक गर्भवती महिला सहित एक बच्चे की मौत,,दो बच्चे सहित एक युवक लापता,,,कई मवेशीयों की भी हुई मौत…

बलरामपुर/राजपुर। जिले में स्थित लुतिया डैम आधी रात में टूटने से दो मकान पूरी तरीके से बाढ़ में बह गए और दोनों मकान में सोए हुए लोग भी बह गए। इस घटना में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए जिसमें 4 शव की बरामदगी कर ली गई है और बाकियों की तलाश जारी है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

       बलरामपुर जिले में स्थित लुतिया डैम बीती आधी रात में टूट गया जिसकी वजह से दो मकान पूरी तरीके से बाढ़ में बह गए, दोनों मकान में लोग सोए हुए थे। इस घटना में 7 लोग बह गए जहाँ 4 लोगों के शव की बरामदगी कर ली गई है जबकि बाकियों की तलाश जारी है। इस घटना में डैम के नीचे बसे दो घर बहकर हुए पूरी तरह तबाह हो गई और कई मवेशियों की मौत और कई लापता हैं। हादसा मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।  घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी एवँ अन्य अधिकारी सहित NDRF और प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है।वहीँ लापता लोगो को ढूढने अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

        जिले में लगातार तेज बारिश होने के कारण लुतिया डेम रात 10 बजे के करीब टूट गया।लगातार तेज बारिश होने के कारण बांध लबालब भर गया और देखते ही देखते पूरा बांध टूट गया।परिवार के लोग गहरी नींद में जब सोए हुए थे तब बांध टूटने की वजह से आने वाले बाढ़ में वे बह गए, घर का नामोनिशान मिट गया।

     इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित एक बच्चे की भी मौत हो गई है वहीँ दो बच्चे सहित एक पुरूष लापता है। इस घटना में गर्भवती महिला रजन्ती खैरवार पति गणेश ३० वर्ष एवँ बतासिया पति रामबृक्ष खैरवार ६० वर्ष का शव रात में ही बरामद कर लिया गया था जबकि चिंता पिता सजीवन खैरवार ३५ वर्ष,प्रिया पिता सजीवन खैरवार ६ वर्ष का शव सुबह बरामद किया गया है। वहीँ इस घटना में जीतन पिता बंधारी खैरवार ५५ वर्ष वंदना सिंह उर्फ छैनी पिता गणेश खैरवार २.५ वर्ष एवँ कार्तिक पिता गणेश खैरवार ६ वर्ष लापता बताया जा रहा है। रामबृक्ष पिता बेचू ६० वर्ष अनूप पिता हीरा ३५ वर्ष एवँ ⁠कालीचरण पिता कुंवर घायल हो गए हैं। बाँध के पानी से 5 मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और 1 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ है एवँ लगभग 50 बकरा 6 गाय बैल तथा लगभग 25 एकड़ फसल क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!