
राजपुर/कुसमी। शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी नाबालिक लड़की को आरोपी अर्जुन सोनवानी के द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसी दिन रात्रि में बक्साईड ट्रक में बैठाकर भगाकर राजपुर ले गया था।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 64 (1), 69,137(2) बी.एन.एस, 4,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश में कार्यवाही करते हुये विवेचना दौरान आरोपी अर्जुन सोनवानी पिता प्रमोद सोनवानी, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी जिखुल थाना कुसमी जिला बलरामपुर को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह, प्र. आर श्यामलाल भगत, प्र.आर. विकास कुजूर आर. मनोज, देवचंद पैकरा लकड़ा का विशेष योगदान रहा है।



