November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
कोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीमेंट लोड ट्राला अनियंत्रित होकर गागर नदी में गिरी,,,बाल बाल बचा चालक…

राजपुर। अम्बिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग एनएच 343 में सीमेंट लोड कर झारखंड जा रही ट्राला गागर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक एक दूसरे वाहन को साइड देने के चलते ट्राला गागर नदी में जा गिरी।इस घटना में वाहन चालक पूरी तरह से सुरक्षित बच गया।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गई है।

       घटना लगभग पाँच बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पड़ने वाले गागर नदी की है। ट्राला क्रमांक CG04 PC 6107 रायपुर बलौदा बाजार से लगभग 800 बोरी सीमेंट लेकर झारखंड जा रही थी।जैसे ही ट्राला गागर नदी के ऊपर पहुँची तभी सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर मे ट्राला का पिछला पहिया पुल से बाहर निकल गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। इस घटना में चालक सुरक्षित बच गया।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर चालक को उपचार हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद राजपुर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

       आपको बता दे कि अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इस सड़क पर आए दिन वाहन सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।आज भी ट्राला वाहन दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में सड़क पर बने गड्ढों व गागर नदी पर रेलिंग नहीं होने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!