November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विश्व हाथी दिवस पर वन वाटिका रामानुजगंज में कार्यक्रम आयोजित,,,जैव विविधता और संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी…

बलरामपुर। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार वाजपेयी के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अन्तर्गत वन वाटिका रामानुजगंज में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को हाथी के बारे में जानकारी व संरक्षण के साथ जैव विविधता के बारे में भी बताया गया। तत्पश्चात वर्तमान समय मे बढ़ रहे हाथी-मनुष्य के सामान्य द्वंद की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं का वनवाटिका परिसर का भ्रमण भी कराया गया। साथ ही अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकों, हाथी मित्र दल के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के द्वारा एन्टी स्नेयर फॉरेस्ट वॉक भी किया गया।

        प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मां शारदा विद्या निकेतन स्कूल, चाईल्ड एजूकेशन स्कूल, सांई बाबा पब्लिक स्कूल, शासकीय माध्यमिक शाला कोईरीटोला तथा सुभद्रा मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित है।

          प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए  माध्यमिक एवं हाईस्कूल स्तर के वर्ग में  अलग-अलग आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में हाथी मित्र दल के सदस्यों को जंगल भ्रमण हेतु चरण पादुका भी प्रदान किया गया।

     कार्यक्रम में वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!