
राजपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के सहमति एवं अनुमति से भाजपा में प्रदेश पदाधिकारी की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई है।
प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में बलरामपुर जिला के भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष व राजपुर जनपद उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव को प्रदेश में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। राजपुर निवासी शिवनाथ यादव भाजपा के संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं वे बलरामपुर में बतौर भाजपा जिला महामंत्री,जिलाध्यक्ष सहित पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच में जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।इसके अलावे शिवनाथ यादव राजपुर जनपद क्षेत्र से दो बार जनपद सदस्य रह चुके हैं जहाँ उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष का दायित्व भी सम्हाल चुके हैं वहीँ दो बार इनकी पत्नी संगीता यादव भी एक बार जनपद सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं वर्तमान में भी वे जनपद सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिवनाथ यादव को प्रदेश में मंत्री पद की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में जहाँ हर्ष का माहौल है वहीँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं।



इसी तरह प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री आठ मंत्री एक कोषाध्यक्ष एक सह कार्यालय मंत्री तेरह प्रवक्ता सहित राहुल योगराज टिकरिहा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ. सनम जांगडे प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा मखमूर इकबाल खान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अवधेश सिंह चंदेल प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक चुन्नीलाल साहू प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक मितुल कोठारी सोशल मीडिया संयोजक सुनील पिल्लई आईटी संयोजक की नियुक्ति की गई है।



