July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अपहरण कर फिरौती माँगने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,,,आरोपियों ने लकड़ी देखने के बहाने घटना को दिया था अंजाम…

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर में अपहरण कर फिरौती माँगने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपीयो ने लकड़ी देखने के बहाने घटना को अंजाम दिया था।

         पुलिस ने बताया कि दिनांक 08 अगस्त को प्रार्थी बृजेश सिंह पिता रामसिंगार जाति गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी रजखेता वाड्रफनगर द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.08.2025 को सुबह करीब 10.00 बजे प्रार्थी का भाई विजय मरकाम अपने मोबाईल से प्रार्थी को फोन किया और बताया कि इसके साथ तीन लोग है उसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने विजय मरकाम से मोबाईल छीनकर प्रार्थी को बोला कि तीन लाख रूपये शाम तक लेकर आओ नहीं तो तुम्हारे भाई को नहीं छोड़ेगें कहकर फोन काट दिया।दूसरे दिन दिनांक 08 अगस्त को सुबह करीब 9.00 बजे फिर से अज्ञात व्यक्ति फोन करके 03 लाख रू.की मांग कर रहा है और उसका भाई विजय लाल मरकाम दिनांक 06.08.25 से घर नहीं आया है।

        प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 140 (1) भा.न्या.स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बसंतपुर पुलिस द्वारा अपहृत विजय लाल मरकाम के मोबाईल लोकेशन के आधार पर बीजपुर उत्तर प्रदेश के मोबाईल टावर के पैनल रूम से विजय मरकाम को बरामद किया है।  

      इस संबंध में अपहृत विजय मरकाम ने बताया कि दिनांक 06.08.2025 को आरोपीयों द्वारा प्रेमनगर चौक मुझे बुलाया और बोले कि चलो लकड़ी देखकर आते हैं। बोलने पर गाड़ी में बैठ गया जिसके बाद आरोपियों द्वारा जबरन मुझे बीजपुर ले गये। बीजपुर पहुँच कर स्वीफ्ट डीजायर कार युपी 64 बीबी 0342 में अपने साथ बैठाकर घुमाते रहे और मेरे मोबाईल से ही फोन कर भाई बृजेश मरकाम से तीन लाख रूपयें फिरौती की मांग करने लगे आरोपीयों द्वारा बोला गया कि तुम लकड़ी के तस्करी में मुखबीरी करते हो जिसे के कारण नुकसान हुआ है उसका भरपाई तुम कर दो नही तो तुम्हे जान से मार कर फेंक देंगे बताया। अपहृत के कथन के अधार पर प्रकरण में धारा 58,61,3 (5), 127(7) भा.न्सा.स. जोडी गई। बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी सद्दाम अंसारी पिता सगिर अंसारी उम्र 34 वर्ष एवँ रोहीत कुमार चौरसिया पिता स्व. शंम्भु चौरसिया उम्र 26 वर्ष दोनो निवासी बीजपुर बजार पारा थाना बीजपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर मामले के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा जुर्म स्वीकर करने पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं रोहित चौरसिया से युपी 64 बीबी 0342 का स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त किया गया है।

       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर जितेन्द्र सोनी, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर धीरेन्द्र तिवारी, प्र.आर.पंकज पार्ते, आर. अनिल पण्डवार, विवेक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!