May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नव दंपति ने लगाई फाँसी,,,पति पत्नी दोनों की मौत…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बदौली में एक नव दंपत्ति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद राजपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

     घटना राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम बदौली की है। ग्राम बदौली में एक नव दंपत्ति की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। राजपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बदौली निवासी अजय पिता बैसाखूराम 30 वर्ष एवं उसकी पत्नी गीता 25 वर्ष का विवाह एक वर्ष पुर्व हुआ था। गुरुवार दिनांक 7 अगस्त को दोनों ने शराब का सेवन किया, इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा हो गया। पति-पत्नी के बीच में झगड़े के बाद अजय कोरवा की पत्नी गीता ने शाम करीब चार पाँच बजे घर के मयार में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गीता के फांसी लगाने के जानकारी लगते ही उसके पति अजय ने इसकी सूचना उसने अपने ससुर संजय कोरवा के दी तथा घर वालों की मदद से फांसी पर लटके गीता को नीचे उतारा। परिजनों ने जब देखा की गीता की सांसे चल रही है तो उन्होंने वाहन की व्यवस्था कर तत्काल उसे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। इधर गीता को इलाज के लिए राजपुर ले जाने के समय उसके पति अजय घर पर ही रुक गया जिसके बाद उसने भी उसी जगह मयार में साड़ी से शाम 7:00 बजे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

      राजपुर पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अक्सर शराब पीते थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। गुरुवार की शाम को दोनों ने खूब शराब पिया और विवाद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है वहीं इस घटना में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों पति-पत्नी ने क्यों फांसी लगाई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!