November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस एवँ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,,,फर्जी वनाधिकार पट्टा बनाकर देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर/चलगली। पुलिस एवं वन विभाग का संयुक्त कार्यवाही, ग्रामीणों को फर्जी वनअधिकार पट्टा एवं वनअधिकार पुस्तिका बनाकर देने वाले गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

      जानकारी के अनुसार दिनांक 29.07.2025 को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम अमरावतीपुर, मुरका में कुछ व्यक्ति वन अधिकार पट्टा बनाकर प्रदाय कर रहे है।सूचना पर वन विभाग बलरामपुर एवं बलरामपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए, सूचना की तस्दीक किया गया। सही पाये जाने पर ग्रामीणों के नाम पर फर्जी वन अधिकार पट्ट्टा एवं वन अधिकार पुस्तिका प्रदाय करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। जिसमें आरोपीगण 1, अविनाश दुबे पिता रविकांत दुबे जाति ब्राम्हण निवासी शिवरी चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर।, 2. विपिन कुजूर पिता स्व. अमीर साय निवासी अमरावतीपुर थाना चलगली।, 3. सुरेन्द्र आयाम पिता दिरपाल गोड़ निवासी मुरका थाना चलगली को हिरासत लेकर मामले के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताक्ष में आरोपियों ने बताया गया कि ये सभी लोग अपने 01 अन्य साथी कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा का काम करते थे। कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर वर्तमान में एनडीपीएस के एक मामले में उड़ीसा जेल में निरूद्ध है। प्रार्थी वनपाल अनिल कुजूर के रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध दर्ज कर धारा-318(4), 336(3),338, 3(5), बी एन एस के तहत आरोपी अविनाश दुबे, विपिन कुजूर एवं सुरेन्द्र आयाम को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से ग्रामीणों को प्रदाय करने हेतु तैयार किया हुआ कुल जमीन 11.60 हेक्टेयर (29 एकड़) जमीन का फर्जी पटटा दस्तावेज 03 नग मोबाईल व 01 नग मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!