July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोग्राम का उन्मुखीकरण संपन्न,,,44 ग्राम पंचायतों में होगा काम…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर में राज्य सरकार, बीआरएलएफ, एक्सिस बैंक फाउंडेशन एवं इंडियन ग्रामीन सर्विसेज के संयुक्त सहयोग से संचालित हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोग्राम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

        इस अवसर पर परियोजना के लक्ष्य, उद्देश्यों एवं कार्यान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह परियोजना 44 ग्राम पंचायतों के 8000 परिवारों के साथ आजीविका संवर्धन एवं आयवर्धक गतिविधियों के माध्यम से कार्य करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी कटाव को रोकना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना, तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा।

        इंडियन ग्रामीन सर्विसेज के टीम लीडर राधा रमण ने जानकारी दी कि परियोजना का फोकस मुख्यतः छोटे एवं सीमांत किसानों पर रहेगा। उनके साथ मिलकर उत्पादक समूहों का गठन किया जाएगा, जिन्हें बाजार से जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

           कार्यक्रम में मनरेगा, एनआरएलएम, आरईएस, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग के अधिकारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, तथा इंडियन ग्रामीन सर्विसेज की टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!